(VIDEO) ट्रायल प्रक्रिया के लिए इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचीं Vinesh Phogat, मैट पर वार्मअप करती आई नजर
punjabkesari.in Saturday, May 30, 2026 - 10:00 AM (IST)
नयी दिल्ली: देश की दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है, जिसके बाद आज वो ट्रायल के लिए आईजीआई स्टेडियम पहुंच गई है। अदालत ने विनेश फोगाट को एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के सिलेक्शन ट्रायल में हिस्सा लेने की आधिकारिक इजाजत दे दी थी। इस कानूनी हरी झंडी के तुरंत बाद विनेश सिलेक्शन ट्रायल में अपनी दावेदारी पेश करने के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) स्टेडियम पहुंच चुकी हैं।
#WATCH दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने पहलवान विनेश फोगट को एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल में हिस्सा लेने की इजाज़त दी।
पलवान विनेश फोगट एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए आईजीआई स्टेडियम पहुंचीं। pic.twitter.com/GSO1NmD8P2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 30, 2026
बता दें कि एशियन गेम्स के लिए होने वाले सिलेक्शन ट्रायल में शामिल होने को लेकर कुछ तकनीकी और प्रशासनिक अड़चनें सामने आ रही थीं, जिसके बाद यह मामला देश की सबसे बड़ी अदालत (सु्रीम कोर्ट) तक पहुंचा।मामले की गंभीरता और खिलाड़ी के करियर को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने विनेश फोगाट के पक्ष में फैसला सुनाया और उन्हें तुरंत ट्रायल में उतरने की अनुमति दी। इस फैसले के बाद खेल प्रेमियों और विनेश के समर्थकों में भारी उत्साह है, क्योंकि एशियन गेम्स जैसे बड़े वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए यह ट्रायल बेहद महत्वपूर्ण है।
सुप्रीम कोर्ट से आदेश मिलते ही विनेश फोगाट बिना समय गंवाए दिल्ली के आईजीआई (IGI) स्टेडियम पहुंचीं, जहां कड़े सुरक्षा प्रबंधों और चयनकर्ताओं की मौजूदगी में एशियन गेम्स 2026 के लिए कुश्ती के सिलेक्शन ट्रायल चल रहे हैं। हालिया समय में राजनीतिक और व्यक्तिगत मोर्चों पर सक्रिय रहने के बाद, विनेश एक बार फिर मैट (Mat) पर अपना दमखम दिखाने और देश के लिए पदक जीतने के इरादे से पूरी तरह तैयार नजर आ रही हैं।