हरियाणा सचिवालय में वॉयलेशन हटाने के आदेश

7/6/2018 10:01:47 AM

पंचकूला (धरणी): चंडीगढ़ प्रशासन ने हरियाणा सचिवालय की बालकनियों में बने निजी कक्षों को तोडऩे के दिए आदेश जारी किए हैं। विश्व विरासत का हवाला देते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने कहा कि यह बिल्डिंग आती है वह विश्व विरासत में शामिल है। इसलिए यहां पर कोई भी वायलेशन नहीं की जा सकती है। चंडीगढ़ प्रशासन ने 8 जुलाई तक का समय देते हुए कहा है कि इसे खुद हटा लिया जाए वर्ना 10 जुलाई के बाद हटाने की कार्रवाई चंडीगढ़ प्रशासन करेगा। उल्लेखनीय है कि हरियाणा के कई मंत्रियों व अधिकारियों ने अपने आफिस के कमरे की बालकनियों में निजी कक्ष बना रखे हैं। 

मुख्य सचिव हरियाणा द्वारा भी इस बारे सचिवालय के  मीटिंग बुलाने के बाद एक पत्र जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि चंडीगढ़ सेक्टर-1 स्थित मुख्य सचिवालय भवन को कैपिटल काम्प्लेक्स यानी विश्व विरासत में होने के कारण भवन की रैस्टोरेशन एंड प्रिजर्वेशन के तहत सरकार द्वारा मुख्य सचिवालय बालकनियों में बनाए गए कैबिन /कक्षों को हटाए /साफ किए जाने की अनुमति चंडीगढ़  प्रशासन को प्रदान कर दी गई है। चंडीगढ़ प्रशासन मुख्य सचिवालय भवन में यह कार्य 10 जुलाई से प्रारम्भ करने जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी मुख्य सचिव कार्यालय कर्मवीर का कहना है कि इस बारे मुख्य सचिव द्वारा सभी विभागों की मीटिंग बुलाकर आदेश जारी कर दिए गए हैं। 

यह गौरवनीय विषय है कि कैपिटल कॉम्प्लेक्स में यह भवन शामिल है। खेल व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि कैपिटल काम्प्लॉेक्स घोषित होना एक गौरव की बात है। मुख्य सचिव हरियाणा ने इस बारे जो भी निर्देश जारी किए हैं, सभी को उनकी अनुपालना करनी चाहिए। मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर राजीव जैन ने कहा कि मुख्य सचिव द्वारा हैरिटेज भवन की सुरक्षा के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं जिनकी अनुपालना सभी करेंगे।  

Deepak Paul