पलवल में 3 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी, पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म

11/3/2022 3:47:45 PM

पलवल(दिनेश): शहर के एक  कॉलोनी में पड़ोस के युवक ने गली में खेल रही तीन वर्षीय बच्ची को अपने प्लाट में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  

इस मामले में महिला थाना प्रभारी सुशीला देवी ने बताया कि एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे उसकी तीन वर्षीय बेटी गली में खेल रही थी। इस बीच वह अचानक से गायब हो गई। महिला उसे ढूंढने निकल गई, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला।

इसी दौरान पता चला कि पड़ोस का रहने वाला युवक उसे ले गया। जिसके बाद महिला उसके प्लाट में पहुंची, जहां वह बच्ची के साथ आपत्तिजनक हालत में मिल गया। महिला को देखते ही युवक मौके से फरार हो गया। वह बच्ची को बेसुध अवस्था में वापस घर ले आई और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma