विपुल गोयल ने गोद लिये गांव में किया करोडों के विकाय कार्यो का शिलान्यास

8/13/2018 2:13:39 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी):  हरियाणा के केबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आदर्श गांव बनाने के लिये गोद लिये फरीदाबाद विधानसभा के सीही गांव में एक करोड़ साठ लाख की लागत से पानी की लाइन का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने 55 लाख की लागत से चैपाल का भी शिलान्यास किया। वहीं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि देश ने एक प्रेरणादायक राजनेता खो दिया है।

उन्होंने हमेशा पार्टी लाइन से ऊपर उठकर सिद्धांतों की राजनीति की थी, उन्हें आज उनके निधन पर बेहद ही दुख है। विपुल गोयल ने अब गांव में विकास करवाना शुरू कर दिया हैै। आज गांव पहुंचने पर  ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे गांव को आदर्श गांव की तरह विकसित कर दिया जायेगा।  
   

Rakhi Yadav