वायरल अश्लील वीडियो में बताई जा रही लड़की मानसिक रूप से परेशान

1/23/2018 9:03:36 PM

टोहाना(सुशील सिंगला): सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो डालने का प्रचलन जोरों पर है। जिसे रोकने के लिए किए जा रहे प्रयास असफल साबित हो रहे हैं। ताजा मामला टोहाना से सामने अाया है। जहां एक व्यक्ति ने महिला हैल्प डेस्क में शिकायत देकर सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो डालने का आरोप लगाया है।

जांच अधिकारी एसएचओ प्रदीप कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति ने शिकायत दी है। शिकायत में पीड़ित पिता ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जो लड़की दिख रही है वह उनकी बेटी बताई जा रही है। पिता ने बताया कि, लोगों का कहना है कि लड़की की शक्ल उसकी बेटी से मिलती है जिसके चलती लड़की परेशान है।