कैथल में युवक व पुलिस की मार-पिटाई का वीडियो वायरल

5/4/2018 10:34:46 AM

कैथल(ब्यूरो): कैथल के सैक्टर-19 में उस समय हंगामा हो गया, जब एक युवक की पिटाई में जुटी पुृलिस का वीडियो वायरल हो गया। तेज गति से कार चला रहे युवक को पुलिस ने रोका और दोनों में मारपीट शुरू हो गई। जिसमें एक पुलिसकर्मी की अंगुृली टूट गई। जबकि अज्ञात युवक पर पुलिस के मुक्के चले।

भारी संख्या में घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी लेनी चाही लेकिन पुलिस युवक को सिविल लाइन पुलिस स्टेशन ले गई जहां फिर से भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार पुलिस को आशंका थी कि तेज रफ्तार कार चला रहा युवक कोई बड़ा बदमाश हो सकता है, लेकिन हकीकत में लड़की का पीछा करने की घटना सामने आई।

एस.एच.ओ. रामचंद्र देशवाल ने कहा कि लड़के के परिजन थाने में आ गए थे, गलती मानने पर उसे छोड़ दिया गया है। छेड़छाड़ या पीछा करने के आरोप लगाने वाला भी सामने नहीं आया। एस.पी. आस्था मोदी ने कहा कि वह सभी तथ्यों की जांच करवा रही हैं।
 

Rakhi Yadav