बीच सड़क महिलाओं ने एक दूसरे पर बरसाए ईंट-पत्थर, VIDEO हुआ वायरल

8/29/2022 6:00:57 PM

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता): अनाज मंडी के गेट के बाहर दो महिलाएं आपस में झगड़ती  नज़र आई। महिलाओं ने एक दूसरे पर ईंट पत्थर बरसा कर हमला किया।  हालांकि साथ आई महिलाएं इन दोनों का बीच बचाव करते दिखाई दी।  अभी तक यह बात साफ नहीं हो पाई है कि महिलाएं क्यों झगड़ रही हैं। हालांकि वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ने दूसरी को पत्थर मारा तो उसके बाद दूसरी महिला ने भी जवाबी हमला बोलते हुए पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।

 

 

बीच सड़क पर महिलाओं को लड़ते देखकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हैरानी की बात है कि किसी भी राहगीर ने महिलाओं का बीच बचाव करने की कोशिश नहीं की। जबकि लड़ाई की इस वारदात को लोग अपने मोबाइल में कैद करते हुए दिखाई दिए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Gourav Chouhan