हरियाणा कांग्रेस के इंचार्ज बनाए गए विवेक बंसल, कांग्रेस ने जारी कमेटी की सूची

punjabkesari.in Friday, Sep 11, 2020 - 09:29 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): इंडियन नेशनल कांग्रेस ने शुक्रवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की घोषणा की है। कांग्रेस ने हरियाणा कांग्रेस के इंचार्ज के पद पर इस बार विवेक बंसल को नियुक्त किया है। वहीं रणदीप सिंह सुरजेवाला को राष्ट्रीय कांग्रेस ने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रभारी बनाया है। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की सलाहकार समिति के सदस्य के साथ ही सुरजेवाला कांग्रेस कार्यसमिति के मूलभूत सदस्य भी बनाए गए हैं। रणदीप सिंह सुरजेवाला को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने से पार्टी में उनका कद बढ़ गया है। बता दें कि रणदीप सिंह पहले भी कांग्रेस वर्किंग कमेटी में शामिल थे। वहीं स्पेशल इनवाईटी के रूप में दीपेन्द्र सिंह हुड्डा, कुलदीप बिश्नोई का नाम भी शामिल है। 

देखें सूची-

PunjabKesari, Haryana


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Related News

static