हरियाणा सर्वजन पार्टी अध्यक्ष रोशन लाल आर्य ने दिए वॉयस सैंपल

4/19/2017 9:55:36 AM

करनाल (शैली):अप्रैल 2016 में रोशन लाल आर्य के खिलाफ जाट आरक्षण आंदोलन के विरुद्ध दिए गए भाषण पर फिरोजपुर झिरका जिला नूंह में केस दर्ज किया था। इस भाषण के आधार पर आवाज लिए जाने का आदेश फिरोजपुर झिरका की अदालत ने किए थे। इसके लिए रोशन लाल आर्य 18 अप्रैल मधुबन फॉरैंसिक लैब में उपस्थित हुए। इसमें अपने पूर्व में दिए भाषण की प्रतिलिपी को पढ़ा जिसको फॉरैंसिक लैब में रिकार्ड किया।

आवाज के सैंपल दिए जाने के बाद हरियाणा सर्वजन पार्टी के अध्यक्ष रोशन लाल आर्य ने हरियाणा सरकार पर सवाल उठाया कि उनके द्वारा दिए गए भाषण देने के बाद प्रदेश में कहीं पर भी कोई दंगा नहीं हुआ। आरोप लगाया कि जाट आरक्षण समिति के अध्यक्ष द्वारा दिए भड़काऊ भाषण के बाद हरियाणा में रोहतक, सोनीपत, झज्जर, गोहाना में करीब 40 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति जलाकर राख कर दी गई। हरियाणा में 30 व्यक्ति गोली का शिकार हुए। 

उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा के पुलिस स्टेशनों से हथियार लूटे गए, जो आज बरामद नहीं हुए। मुरथल जैसा विभत्स कांड जिसमें पूरी दुनिया को हिला दिया। रोशन लाल आर्य ने आरोप लगाया कि सरकार दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है। जबकि माननीय पंजाब व हरियाणा न्यायालय के दबाव के कारण मुरथल के अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सर्वजन पार्टी का निर्माण 35 बिरादरी के विरुद्ध किए जा रहे अपराधों एवं उनके लोकतांत्रित अधिकारों क हनन को रोकने लए ही हुआ है जिसमें सदस्यता 35 बिरादरी के लोगों को ही दी जाएगी। आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों में 35 बिरादरी के उम्मीदवार उतारे जाएंगे। उन्होंने कहा कि मामले की अगली तारीख 24 अप्रैल लगी है।