सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए भाजपा को वोट दें : खट्टर

4/15/2019 9:17:05 AM

नारनौंद (श्यामसुन्दर): देश के सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए किसानों की समृद्धि और मजदूर की खुशहाली के लिए एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। यह बात खेड़ी चौपटा में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कही। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार, महिलाओं, दलितों और पिछड़ों के सम्मान के लिए भाजपा को केंद्र में लाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि तरह-तरह के बहरूपिये वोट मांगने आएंगे, जनता को उनसे सचेत रहना होगा।

जे.जे.पी. व आम आदमी पार्टी के गठबंधन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बेमेल चप्पल-झाडू के गठबंधन को राजनीतिक सफलता नहीं मिलेगी। सी.एम. ने कहा कि जब-जब विपक्ष ने मोदी का मजाक उड़़ाया उन्हें मुंह की खानी पड़ी। जब मोदी ने खुद को देश का चौकीदार बताया तो विरोधी अब चौकीदार का मजाक उड़ाने में लगे हैं। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हिसार लोकसभा की जनता ने भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह को प्रदेश के अंदर सबसे अधिक वोटों से जिताने का संकल्प लिया है। विपक्ष के साथियों को पर्चा भरने की जरूरत नहीं है क्योंकि फैसला हो चुका है।

सी.एम. की रैली में बोलने न देने पर मंच पर ही रोने लगे पूर्व विधायक
होडल (सूरजमल) :
मुख्यमंत्री की गांव औरंगाबाद में आयोजित विजय संकल्प रैली में पूर्व विधायक व दलित नेता राम रतन को बोलने का मौका नहीं दिया तो वह स्टेज पर ही रोने लगे। क्योंकि यह रैली राम रतन के क्षेत्र में ही आयोजित की गई थी और उन्होंने होडल से भाजपा की टिकट पर पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में कहा कि समय कम था, इसलिए उन्हें नहीं बोलने दिया, अब पूर्व विधायक को समझा दिया गया है। 
 

kamal