पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी, सुबह 12 बजे तक 26% हुई वोटिंग

10/30/2022 12:27:09 PM

डेस्क : हरियाणा में पंचायत चुनाव के पहले चरण में मतदान जारी है। नौ जिलों के 61 ब्लॉक में 1,453 सीटों पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। 12 बजे तक 26% वोटिंग हो चुकी है। पहले चरण के कुल 49,64,259 में से 13,09,614 मतदाता वोट कर चुके हैं। नूंह और पंचकूला में सबसे ज्यादा और भिवानी व झज्जर में सबसे कम मतदान हुआ है।

बता दें कि 1,278 पंचायत समिति सदस्य व 1,75 जिला परिषद सदस्य के लिए मतदान हो रहा है। इसके लिए नौ जिलों में 6,019 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें 49 लाख 67 हजार 92 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि भिवानी में सबसे कम मतदान दर्ज हुआ है। यहां अन्य जिलों के मुकाबले 7.5 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा पंचकूला में 12.7 फीसदी मतदान हुआ है। अन्य जिलों में पानीपत में 12.1 फीसदी, जींद में 11.7, नूंह में 11.5, कैथल में 11.1, यमुनानगर में 11.0, झज्जर में 9.1, महेंद्रगढ़ में 8.7 फीसदी मतदान रिकार्ड किया गया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana