वृंदावन नाव हादसा : 5 महीने पहले हुई थी शादी, अब उठी अर्थी, नवविवाहिता की मौत से गांव में मातम

punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2026 - 09:56 PM (IST)

नारायणगढ़ : पिछले शुक्रवार को वृन्दावन में यमुना नदी में हुए वीभत्स नाव हादसे में असमय का काल का ग्रास बने लगभग 15 लोगों में से एक युवती खंड के गांव खानपुर राजपुताना की मोनिका भी थी। मोनिका हादसे के बाद से ही लापता थी। शासन प्रशासन द्वारा बुद्ध स्तर पर चलाए गए। आपदा प्रबंधन के बावजूद मोनिका का कुछ अता-पता नहीं चल रहा था। 

मोनिका के ससुराल व मायके दोनों पक्ष के लोग मथुरा वृन्दावन में ही इस उम्मीद के साथ डेरा डाले बैठे थे कि उनकी लाडली की कुछ खोज खबर लग जाए, लेकिन हादसे के चौथे दिन सोमवार की सुबह यमुना नदी में आए कुछ नाविकों को पानी पर तैरता हुआ शव दिखाई दिया, जिसकी पहचान मोनिका के रूप में हुई। जिसके बाद प्रशासन ने सभी औपचारिकताए पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 4 दिन पानी में डूबे रहने की वजह से शव को हालत खराब ही गई थी। शव को एम्बुलैंस से कानपुर राजपूतान ससुराल में लाया गया, शाम को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

बता दें कि वृन्दावन में शुक्रवार को हुए नाव हादसे में अधिकतर श्रद्धालु पंजाब के शहर लुधियाना से थे। मूल रूप से नारायणगर्ग उपमंडल के गांव खानपुर राजपुताना के राजिंदर सिंह दो दशक से अधिक समय से लुधियाना परिवार साथ रह रहे थे. उनका बड़ा बेटा रजत अऑिस्ट्रेलिया है। बड़े बेटे की शादी लगभग 5 माह पहले ही जिला यमुनानगर के गांव असगरपुर की मोनिका से हुई थी। शादी के बाद से ही मोनिका लुधियाना अपने सास ससुर के साथ रह रही थी और वहीं से बद्धालुओं का एक जत्था वृन्दावन गया था, जिसमें मोनिका व उसकी सास सविता भी गई थी।

PunjabKesari

शुक्रवार को हुआ हादसा
वृन्दावन में यह नाव हादसा शुक्रवार को हुआ, जिसमें कई लोगों की मृत्यु हो गई थी, लेकिन 4 5 लोग लापता थे जिनमें से एक मोनिका भी थी, जिनकी तलाश जारी थी। आज 4 दिन बाद उसको लाश घरना स्थल से लगभग 10 किलोमीटर दूर पानी में तैरती हुई मिली, जिसकी पहचान मोनिका के रूप में हुई।

5 माह पहले आई डोली आज उठी अर्थी

बता दें कि मोनिका व रजत की शादी लगभग 5 माह पहले ही हुई थी। परिवार ने लुधियाना से आकर पैतृक गांव में शादी की थी। विडम्बना देखिये कि जिस पर में 5 माह पहले मोनिका को डोली आई थी आज नहीं से उस की अर्थों उठी। जैसे ही मोनिका का शव गांव में पहुंचा तो तात्कार मथ उठा।

पिछले तीन दिन जब से इस दुर्घटना का ग्रामीणों को पता चला तो तो जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था, वहीं गांव में भी मातम पसरा हुआ था। मोनिका का पति रजत विदेश में है उसे इस बारे बता दिया गया है, लेकिन फ्लाइट के शैड्यूल के कारण वह अभी नहीं आ सका, उसके कल मंगलवार को आने की संभावना है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static