वांटेड आरोपी 700 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार(VIDEO)

6/26/2018 3:48:33 PM

करनाल(विकास मेहला): करनाल पुलिस की सीअाईए 1 शाखा ने 700 ग्राम अफीम के साथ रावर गांव के दरबारा सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में अाया अारोपी पंजाब पुलिस में वाटिड है , जो कि पिछले लम्बे समय से नशे का कारोबार कर रहा था। पुलिस अारोपी को कोेर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि पता लगाया जा सके कि साथ इस धंधे में और कौन लोग सलिंप्त हैं।  

जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि अारोपी को शक के बिनाह पर रोका गया तो वे कार सहित वहां से भागने लगा तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दरबारा सिंह की कार के नीचे से पुलिस को अफीम की खेप बरामद हुई। बताया जा रहा है कि अारोपी पिछले काफी समय से इस धंधे को कर रहा था। पुलिस अारोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद अन्य खुलासों की बात कर रही है।  


 

Deepak Paul