निगम के जनता दरबार में पेयजल की किल्लत से बिफरे वार्डवासी

12/31/2019 12:06:35 PM

सोनीपत(स.ह.): शहरवासियों की समस्या के समाधान के लिए नगर निगम के नागरिक सुविधा केन्द्र में सोमवार को निगम की ओर से जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में वार्ड-1 छोटा शनि मंदिर क्षेत्रवासियों ने निगम अधिकारियों से बिफरते हुए कहा कि काफी समय से वे पेयजल की समस्या से परेशान हो रहे हैं।

जिसका जल्द से जल्द समाधान किया जाए। वार्डवासियों ने बताया कि उनके क्षेत्र से पेयजल की लाइन गई हुई है। पेयजल लाइन में पानी का एक कनैक्शन है। वहीं मेन रोड पर 2 गलियां हैं, जिनमें से मेन लाइन गुजरी हुई है। जिनमें करीब 80 घर हैं। लेकिन जो लाइन में एक कनैक्शन लगा है उसके कारण लगभग 70 घर पानी से वंचित हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों को काफी दूर से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। ऐसे में उनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। इस अवसर पर महेन्द्र, सतीश कुमार, रणबीर, अनीता, सुमन, संतोष, ओमी, कमलेश व जगदीश आदि उपस्थित थे। 
 

राधेश्याम शर्मा, कार्यकारी अभियंता नगर निगम ने कहा कि  शहरवासियों की समस्या के समाधान के लिए निगम की तरफ से जनता दरबार लगाया गया है, जिसमें एक शिकायतकत्र्ता ने पेयजल से संबंधित शिकायत की है। जल्द ही उसकी शिकायत का समाधान कर दिया जाएगा। 
    

Edited By

vinod kumar