फर्जी प्रमाण पत्र से कर रहा था पुलिस की नौकरी, मामला दर्ज

4/16/2022 11:26:46 AM

करनाल: एक सिपाही द्वारा फर्जी डिग्री देकर पुलिस में भर्ती होने का मामला सामने आया है, जिसमें मधुबन थाने में आरोपी सिपाही संदीप के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मधुबन थाने में दी गई शिकायत में बताया गया है कि आरोपी सिपाही संदीप हिसार जिले के गांव घिराय का रहने वाला है।

वह 2019 में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। उसने इस दौरान स्नातक के जो शैक्षणिक प्रमाणपत्र दिए थे, वह सिक्किम की एक यूनिवर्सिटी के थे। जिनकी जांच कराई गई तो फर्जी पाए गए। बताया गया है कि 2015 में वह विश्वविद्यालय बंद हो चुका था। फर्जी दस्तावेज मिलने पर आरोपी सिपाही के खिलाफ खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मधुबन थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

Content Writer

Isha