तेजधार हथियार से चौकीदार की हत्या, शमशान घाट में करता था काम

11/16/2020 1:38:01 PM

हिसार(विनोद): हिसार के  आजाद नगर स्थित शमशाट घाट में सदिग्ध अवस्था में तेजधार वाले हथियारों सेे एक चौकी दार 67 वर्षीय लक्षमण की हत्या कर दी। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरु कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए हिसार के सामान्य अस्पताल में लाया गया है।  घटना की सूचना पाकर हिसार के पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह, डीपीएसपी जोगिद्र शर्मा ने निरीक्षण किया।

डीएसपी ने जोगिद्र शर्मा ने बताया कि  67 वर्षीय लक्ष्मण आजाद नगर शमशान घाट में पिछले कुछ सालों से चौकी दार का काम करता है। शमशान घाट में काम करने वाले एक अन्य व्यक्ति ने चौकीदार को कमरे में बंद पडे देखा उस समय टीवी की आजाव सुनाई दे दे रही थी। इसी खिडकी के रास्ते से देखा तो लक्षमण खून से लथपथ अवस्था में पडा था दर्द से कहरा रहा था। शमशान भूमि के प्रधान राजेंद्र गोयल व अन्य सदस्य गण इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुचे लक्षण को गंभीर घायल अवस्था में देखा और निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बाद में उसे गंभीर अवस्था में सामान्य अस्पताल में ले जाया गया वहां से चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम हिसार के सामान्य अस्पताल में किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छाबनबीन शुरु कर दी है।   

Isha