छोड़ा गया हथिनीकुंड बैराज का पानी, 72 घंटों में पहुंचेगा दिल्ली, अलर्ट जारी

8/14/2019 5:34:10 PM

यमुनानगर (सुमित/सुरेन्द्र): भारी बारिश से यमुना नदी के बढ़े जलस्तर के कारण हर साल की तरह इस बार भी हरियाणा के यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज से तकरीबन एक लाख 43 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा गया, जो देश की राजधानी दिल्ली तक असर कर सकता है।



बैराज से छोड़ा गया पानी 72 घण्टों में दिल्ली पहुंचेगा, जिसको ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। प्रशासन के आदेशों के मुताबिक, यमुना के साथ लगते इलाकों में लोगों को न जाने की चेतावनी दी है। बता दें कि कैचमेन्ट एरिया में लगातार हो रही बारिश से यमुना नदी उफान पर चल रही है।

Shivam