हमने करनाल को चहुंमुखी विकास से जोड़ा : सी.एम.

5/22/2018 9:29:16 AM

करनाल:  सी.एम. मनोहर लाल ने कहा कि हमने साढ़े 3 साल के कार्यकाल में करनाल को चहुंमुखी विकास से जोड़ा है। हमारी ओर से अभी विकास का पहिया रुका नहीं हैं, निरंतर चल रहा है परंतु चुनावी मौसम के दिनों में कुछ नेता व पार्टी जाति, धर्म व क्षेत्र के नाम पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास करते हैं। ऐसे लोगो से जनता को सावधान होने की जरूरत है।

हम जनता को विकास के नाम पर अपने साथ जोड़ते हैं, जाति, धर्म व क्षेत्र के नाम पर नहीं। करनाल की जनता को विपक्ष के नेताओं से भी पूछना चाहिए कि 10 साल में उन्होंने करनाल को क्या दिया है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को पी.डब्ल्यू.डी. विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं व आम जनता से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक जानकारी के अनुसार पिछले विधायक ने करनाल में 10 साल में कितने कार्य करवाए, वह सब करनाल की जनता के सामने हैं।  अगर हमारा आंकड़ा जोड़ें, तो करनाल में 1 हजार करोड़ से भी ऊपर निकल जाएगा।

विपक्ष के लोगों को हरियाणा सरकार के साढ़े 3 साल के विकास कार्यों से कुछ तो सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, आप लोगों से वोट के लिए झूठ मत बोलना, अपने सच में विकास कार्य को ही बताना, हमने इतने विकास कार्य करवाए हैं, कोई भी व्यक्ति चाहे वह विपक्ष का क्यू न हो, हां करने पर मजबूर होगा। उन्होंने करनाल का विधायक होने के नाते जनता से अपील की है कि वह चुनावी मौसम के नेताओं से सावधान रहे, जब पहले कुछ नहीं कर सके अब क्या करेंगे वो।  

Rakhi Yadav