मार्च में बदला मौसम का मिजाज, बादल गजरने के साथ ही हुई बारिश ने लौटाई ठंडक

punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2026 - 10:15 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): मार्च के अंतिम दिन एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली। मौसम ने अपना मिजाज बदला और बादल गजरने के साथ ही बारिश होने लगी। इस बदले मौसम के मिजाज ने जहां शहर में ठंडक लौटा दी वहीं, किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरे भी खिच गई। मंगलवार दोपहर बाद अचानक हुई बूंदाबांदी को देख कर किसान चिंतित हो गए। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि सरसों की फसल काटी हुई खेतों में पड़ी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

वहीं गेहूं की फसल की भी इन दोनों कटाई चल रही है। किंतु तेज हवा चलने के कारण गेहूं की खड़ी हुई फसल गिरकर खराब हो रही है। वहीं बरसात की वजह से खेत में पड़ी सरसों की फसल भी खराब हो जाएगी। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि खेतों की बुराई व बजाई करके महंगे भाव के खाद बीज डालकर दिन-रात मेहनत करके फसल को तैयार करते हैं, जब फसल पककर तैयार हो जाती है तो उस समय कुदरत का कहर कहीं आंधी बरसात बनकर किसानों की गाढ़ी कमाई पर पानी फेर जाता है।

 

आपको बता दें कि मंगलवार सुबह से ही मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया था। हालांकि सुबह करीब 10 बजे तक धूप खिली हुई थी, लेकिन आसमान में बादल भी थे। सुबह 10 बजे के बाद अचानक बादल घिर गए और बारिश होने लगी। हालांकि बारिश रुक-रुक कर हो रही थी, लेकिन रात होने तक यह झमाझम बारिश में बदल गई। रात करीब 10 बजे जोरदार बादल गरजने के साथ ही झमाझम बारिश शुरू हो गई।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static