Haryana Mausam: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज...बारिश के साथ गिरेंगे ओले, पढ़ें ताजा अपडेट

punjabkesari.in Monday, Feb 03, 2025 - 08:31 AM (IST)

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। विभाग ने आज से 5 फरवरी तक बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी पंजाब और पाकिस्तान के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण हरियाणा के पंजाब के साथ लगते इलाकों सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, हिसार, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में बारिश के आसार हैं। इस दौरान ओले गिरने की भी संभावना है। इसके साथ धुंध भी छाएगी।

PunjabKesari

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में पहुंच चुका है। इसके प्रभाव से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड के इलाकों में हल्की से मध्य बारिश व हल्की बर्फबारी की संभावना है। पंजाब से सटे हरियाणा के जिलों में आज 40-50% बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। 

PunjabKesari

वहीं मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 5 फरवरी तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के मौसम में बदलाव की संभावना है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static