मौसम विभाग की भविष्यवाणी, अगले 4-5 दिन भी बारिश होगी(VIDEO)

8/18/2018 8:28:19 AM

पंचकूला(धरणी): हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून अभी तक काफी बेहतर रहा है। गत वर्ष के मुकाबले इस साल मानसून पूरे उत्तर भारत में बेहतर रहा है। चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को अच्छी बारिश दर्ज की गई। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 4 से 5 दिनों में अच्छी बारिश रहने वाली है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि मानसून को लेकर की गई भविष्यवाणी काफी हद तक सही साबित हुई है। 

उन्होंने कहा कि इस बार मानसून अच्छा रहा है जिससे किसानों को सिंचाई में काफी राहत मिलेगी। वहीं, पिछले सालों के मुकाबले इस बार के मानसून सभी रिकॉर्ड तोड़ता नजर आ रहा है। सुरेंद्र पाल ने बताया कि चंडीगढ़ में आज 24 एम.एम. बारिश दर्ज की गई है।  चंडीगढ़ में अभी तक 591 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।
 


 

Rakhi Yadav