जून में ''मई'' जैसी तपन गायब,हरियाणा-एनसीआर पर मेहरबान हुआ मौसम... झुलसाने वाली लू पर लगा ''ब्रेक''

punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2026 - 08:47 AM (IST)

हिसार: इस बार जून में तपती गर्मी से लोगों को राहत रहेगी। जून के पखवाड़े में एक के बाद एक चार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। विभिन्न जगहों पर बादल छाए रहेंगे और बारिश भी होगी। चार जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा-एनसीआर में 3-7 जून तक मौसम लगातार बदलता रहेगा।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि जून में इस बार 7-8 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर पर भी 2-4 लो प्रेशर एरिया बनने लू के दिन कम रहेंगे। हालांकि उमस बनी रह सकती है। व्यूरो

सिरसा में दिन का सबसे अधिक तापमान 40 डिग्री व महेंद्रगढ़ में सामान्य से 6.8 डिग्री कम 35.5 डिग्री दर्ज किया गया। करनाल में भी सामान्य से 6.8 डिग्री कम 32.8 डिग्री व हिसार में 3.7 डिग्री कम 38.4 डिग्री रहा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static