दो दिन प्रदेशभर में छाए रहेंगे बादल, 2 व 3 नवम्बर को हो सकती है बारिश

10/29/2019 3:39:26 PM

डेस्कः हरियाणा में 3 नवंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। मंगलवार और बुधवार को कयार सायकलोन के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में बादल छाए रहने की संभावना है। जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट लेकिन रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पूर्वी हवाओं मे बदलाव की संभावना है जो उत्तर पश्चिमी होने की संभावना है, जिससे 31 अक्टूबर व 1 नवम्बर को रात के तापमान में गिरावट की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव व क्यार साइक्लोन के  कारण आई नमी के प्रभाव के कारण राज्य में 2 व 3 नवंबर कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। 

Isha