हरियाणा: ऑरेंज अलर्ट जारी, तीन दिन पडेगी कड़ाके की सर्दी, राहत के कोई आसार नहीं

12/18/2020 9:19:54 AM

डेस्कः लगातार चल रही शीत लहर ने मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के अधिकारियों की माने तो इससे पहले वर्ष 2013 में दिसंबर के महीने में 2.4 डिग्री, 2018 में 2.6 डिग्री तो वर्ष 2019 में 2.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था।


2020 में दिसंबर के तीसरे सप्ताह में ही तापमान ने 7 साल के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 2 डिग्री पर पहुंच गया। अधिकारियों का कहना है कि  अगले तीन दिनों तक ठंड से राहत की संभावना नहीं है। दिन के समय भी बर्फीली हवाएं लगातार चलती रहेंगी और लोगों के लिए मुसीबत बनेगी। उनका कहना है कि दिसंबर के अंत तक तापमान इससे भी नीचे जा सकता है।



वहीं  हरियाणा में  बीते कल और आज दिसंबर को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस सीजन में पहली बार ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है  वहीं 19 दिसंबर को येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद ही सर्दी का तीखापन कुछ कम हो सकता है।  हरियाणा में अगले 24 से 48 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इस कारण कोल्ड डे की स्थिति रहेगी और शीत लहर का सितम रहेगा। दिन का तापमान गिरने के साथ न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है। भीषण सर्दी के साथ कोहरा भी परेशान करेगा। सुबह-शाम और रात को घना कोहरा छाया रहेगा। 

Isha