Weather : शीत लहर का प्रकोप, रविवार को नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन

1/25/2021 8:36:38 AM

कुरुक्षेत्र : सर्दी का मौसम विदाई से पूर्व अपना पूरा प्रकोप दिखा रहा है। ऐसे में कुरुक्षेत्र तथा आसपास के क्षेत्रों में सर्दी का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। रविवार को मानों कुरुक्षेत्र के लोग शीत लहर से सिहर उठे तथा घरों में दुबके रहने को मजबूर हुए। सूर्यदेव के तो लोगों को दर्शन ही नहीं हुए और लोगों को आसमान में बादल कोहरे का सामना करना पड़ा।


हालांकि बफीर्ली हवा ने कोहरे से तो निजात दिलाई लेकिन लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। कुरुक्षेत्र का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान भी 16 डिग्री रहा। वहीं कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अभी फिर से तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा और जनवरी के अंत तक कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। चिकित्सा विशेषज्ञ डा. शालिनी छाबड़ा के अनुसार जाती हुई सर्दी का स्वास्थ्य पर अधिक प्रभाव पड़ता है। इस लिए इस सर्दी के मौसम में अधिक बचाव की जरूरत है। नहीं तो परेशानी अधिक बढ़ सकती है। 

Manisha rana