हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें कब तक बारिश के साथ चलेंगी तेज हवा

5/31/2021 8:18:00 PM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा सहित पंजाब, चंडीगढ़ में हल्की बारिश के साथ आंधी, बिजली कड़कने और तेज हवा (40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति) चल सकती है। मौसम में बदलाव आने से लोगों को इस चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी। 



मौसम विभाग के मुताबिक 31 मई शाम से पंजाब के उत्तरी हिस्सों से हल्की बारिश शुरू होगी, जो अगले 48 घंटों के दौरान चंडीगढ़ सहित हरियाणा के कुछ हिस्सों को कवर करेगी। हरियाणा में कुछ जगहों पर 2 जून तक हल्की बारिश के साथ बिजली कड़कने और तेज हवा चल सकती हैं।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


 

Content Writer

vinod kumar