Weather Alert: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, कल बारिश देगी दस्तक

2/8/2022 5:30:08 PM

हिसार: हरियाणा में मंगलवार रात्रि से एक बार फिर मौसम में बदलाव आने की संभावना है। इसके बाद बुधवार को प्रदेश में कुछ क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान धुंध वाहनों की रफ्तार को धीमा करने का काम करेगी। मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन से का असर तापमान पर भी पड़ा है। हिसार में रविवार को रात्रि तापमान 1.7 डिग्री तक पहुंच गया था जो सोमवार को 9.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं दिन का तापमान भी बढ़ रहा है। दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़कर 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

 चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि । वातावरण में नमी की अधिकता से अगले दो दिनों में कहीं -कहीं अलसुबह धुंध छाने की भी संभावना है। मगर मंगलवार रात्रि से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 9 फरवरी से राज्य में गरज चमक व हवा के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके बाद में मौसम खुश्क संभावित है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 

Content Writer

Isha