Weather Alert: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, इस दिन तेज आंधी के साथ होगी झमाझम बारिश
punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2026 - 04:57 PM (IST)
हरियाणा डेस्क : हरियाणा में गर्मी का सितम जारी है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया है। दिन के साथ अब रातें भी गर्म हो गई है। मौसम विभाग ने आज तक हरियाणा के कई जिलों में लू और वार्म नाइट का अलर्ट जारी किया है। 25 और 26 अप्रैल तक लू का असर जारी रहेगा। हालांकि 26 अप्रैल की रात को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से मौसम में बदलाव होगा। वहीं 26 और 27 अप्रैल को धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक 27 अप्रैल को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। 28 अप्रैल की भी बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। 29 अप्रैल को मौसम फिर से साफ हो सकता है और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)