हरियाणा के इन राज्यों में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं

2/21/2022 2:50:09 PM

हिसार: हरियाणा में मौसम गतिशील और परिवर्तनशील बना हुआ है। मौसम की अठखेलियों से सभी ऋतुओं का गर्मी ऋतु और शीत ऋतु के साथ बरसात ऋतु और बसंत ऋतु का आमजन को फरवरी के महीने में अहसास हो रहा है। वहीं पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल में आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना है। 

इसके अलावा सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आंशिक बादलवाही और तेज़ गति से सतही हवाएं और आंधी ( अंधड़ ) 25-35 किमी प्रति घंटे की दर से चलने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। रविवार को सम्पूर्ण हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस से 27.7 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस से 12.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में पूरे हरियाणा में धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

Content Writer

Isha