हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, 3 मई तक बारिश के आसार, जानें आगे कैसा रहेगा Weather

punjabkesari.in Wednesday, Apr 30, 2025 - 12:03 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में आज से मौसम करवट लेगा। जिससे प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। प्रदेश के तीन जिलों में बादल छाने, हवाएं चलने के साथ-साथ बारिश होने की संभावना है। 1 मई से 3 मई तक पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है। 

मौसम विभाग के अनुसार 1 मई से हवा में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 1 से 3 मई के दौरान आंशिक बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है। जिसके कारण दिन के तापमान में गिरावट आएगी। 4 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 

बताया जा रहा है कि अधिकतम तापमान में बीते दिन मंगलवार को 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य के नजदीक ही चल रहा है। वहीं सिरसा सबसे गर्म जिला रहा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static