अभी ना समेटें रजाई! हरियाणा में करवट लेगा मौसम, बारिश के साथ जमकर गिरेंगे ओले

2/18/2024 10:01:31 AM

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश में चार बारिश के आसार जताए हैं। 19 फरवरी यानी कल से 20 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने 19 से 20 फरवरी को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में तेज हवा व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 19 को झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद में ओलावृष्टि व तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है।



इन दिनों हरियाणा में लगातार धूप रहने के कारण 24 घंटे के दौरान महेंद्रगढ़ का नारनौल सबसे गर्म दर्ज किया गया। यहां दिन का तापमान 29 डिग्री तक पहुंच गया। इसके फरीदाबाद में 27.3, सिरसा में दिन का तापमान 27.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा रेवाड़ी और हिसार का 26.3, मेवात का 26.0 अधिकतम पारा पहुंच गया।

इस वजह से बढ़ेगी ठंड

हरियाणा में बदले मौसम से ठंड बढ़ेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों में बर्फवारी का असर भी मैदानी भागों में दिखाई देगा। ऐसे में फरवरी के अंत तक रात को ठंडक बने रहने के आसार हैं। वहीं अभी हरियाणा में दिन और रात के तापमान में काफी अंतर चल रहा है, लेकिन आज कुछ जिलों में बादल छाए रहने के आसार हैं, इस कारण से दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana