कुरुक्षेत्र की वेबसाइट को मिला वेब रत्न अवार्ड

2/23/2019 10:36:19 AM

कुरुक्षेत्र(पंकेस): जिले की वैबसाइट को वैब रत्ना अवार्ड से सम्मानित किया गया है। शुक्रवार को नई दिल्ली में डिजीटल इंडिया अवार्ड सैरामनी कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें कुरुक्षेत्र जिले की वैबसाइट को सर्वश्रेष्ठï घोषित किया गया। इस उपलब्धि पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने डी.सी. फुलिया को वैब रत्ना अवार्ड देकर सम्मानित किया। डी.सी. ने कहा कि यह जिला प्रशासन के लिए सुनहरा अवसर है जब सभी के सांझे प्रयासों से देश में  कुरुक्षेत्र की वैबसाइट को डिजीटल के क्षेत्र में प्लेटिनम अवार्ड के लिए चयनित किया। उन्होंने एन.आई.सी. अधिकारी विनोद सिंगला और उनकी टीम के सदस्यों को बधाई दी।

Deepak Paul