हरियाणा में कोरोना का विकराल रूप, शादी समारोह को लेकर मुख्यमंत्री ने दिए ये आदेश

4/15/2021 3:16:12 PM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा में कोरोना ने विकराल रुप धारण कर लिया है। नए केसों के साथ मौतों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बढ़ते मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इसी को देखते हुए वीरवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी डीसी, एसपी और सिविल सर्जन के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में मुख्यमंत्री ने सैंपलिंग और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने के साथ एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए।  

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन और वेंटीलेटर की कोई कमी नहीं है, राज्य में फिलहाल समुचित मात्रा में बैड उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि शादी समारोह रात की बजाय दिन में किए जाएं। नवरात्रों के दौरान किए जाने वाले कार्यक्रम भी दिन में हों। मैदान में होने वाले शादी समारोह में आउटडोर में 200 और इंडोर में 50 लोगों की अनुमति होगी। वहीं अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो पाएंगे।

इस बीच उन्होंने स्पष्ट किया है कि राज्य में लॉकडाउन नहीं लगेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों से अपना आंदोलन खत्म करने की अपील की। बैठक में मुख्यमंत्री ने गेहूं खरीद केंद्र बढ़ाने के भी निर्देश दिए। ताकि किसानों को परेशानी ना हो।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

vinod kumar