1.05 कुंतल के राम रहीम का रोजाना घट रहा 118 ग्राम वजन(VIDEO)

12/30/2017 8:55:08 PM

रोहतक: सुनारिया जेल की हवा खाते हुए रेप के आरोपी राम रहीम को लगभग 128 दिन हो चुके हैं। इस दौरान राम रहीम के वजन पर भी जेल की सख्त हवाओं का असर पड़ा है। बताया जा रहा है कि, इस दौरान राम रहीम के वजन में 15 किलो तक की कमी आई है, जोकि रोजाना का औसत 118 ग्राम होता है, वहीं जेल में पहले दिन राम रहीम का वजन 105 किलोग्राम था। पीजीआई से स्वास्थ्य जांच के लिए आई टीम ने यह जानकारी साझा की है।



डाक्टरों ने बताया कि, जेल दिनचर्या राम रहीम के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। उसका ब्लड शुगर व ब्लड प्रेशर अब नार्मल है। बता दें कि, 25 अगस्त को सीबीआई की अदालत से दो साध्वियों के साथ दुष्कर्म के आरोप में दोषी करार दिए जाने के बाद से राम रहीम सुनारिया जेल में बंद है।