...जब किसानों के बीच फंसे ओपी चौटाला, समर्थन के नाम किसानों को किया ऐसा इशारा (देखिए वीडियो)

punjabkesari.in Wednesday, Nov 25, 2020 - 06:39 PM (IST)

सिरसा (संदीप): सिरसा के डबवाली में किसानों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग की हुई थी, जहां किसानों का भरपूर जमावड़ा लगा हुआ था, इसी दौरान उसी रास्ते से इनेलो सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला गुजर रहे थे कि तभी किसानों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और उनसे दिल्ली कूच आंदोलन के लिए समर्थन मांग लिया। इस दौरान ओपी चौटाला ने जो प्रतिक्रिया दी उसे आप वीडियो में खुद देख सकते हैं।

देखें वीडियो-


बता दें कि केन्द्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने जंग छेड़ रखी है, जिसके चलते किसानों ने दिल्ली कूच का रुख कर लिया है। हरियाणा व पंजाब से काफी संख्या में किसान दिल्ली की ओर रवाना हो रहे हैं। वहीं पंजाब के किसानों को हरियाणा में दाखिल होने से रोकने के लिए सभी कई जिलों के राज्यीय सीमा वाले मार्गों को बंद कर दिया गया है। वहीं हरियाणा के किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोकने लिए दिल्ली प्रवेश के सभी रास्तों पर नाकाबंदी कर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static