बेटा पैदा न होने पर महिला को किया जाता था प्रताड़ित, फांसी लगाकर दी जान (VIDEO)

2/13/2018 6:27:24 PM

सिरसा(सतनाम सिंह): सिरसा में एक विवाहिता का फांसी का फंदा लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए है। लड़की के मायके वालो का कहना है कि लड़की के ससुराल वाले लड़का चाहते थे और इसी के कारण उन्होंने उनकी बेटी की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने ससुराल पक्ष के 5 लोगो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज़ कर लिया है और आगे की कार्यवाही जारी है। 

लड़की के भाई और पिता ने बताया कि उनकी लड़की शबनम की शादी आज से लगभग 12 साल पहले सिरसा में एडवोकेट हरदीप सिंह से ही हुई थी। मृतका को एक 9 साल की बेटी भी है। उन्होंने बताया कि शबनम के ससुराल वाले उनकी बेटी को हमेशा लड़के के लिए तंग करते थे। अभी कुछ महीने पहले उन्होंने टेस्ट ट्यूब बेबी के माध्यम से लड़का पैदा करने की कोशिश भी की। लेकिन उनकी ये कोशिश कामयाब नहीं हुई। बल्कि उन्हें अब इस बात का पक्का हो गया कि शबनम अब मां नहीं बन सकती। जिसके चलते उन्होंने शबनम की हत्या कर दी। परिवार वालो ने इंसाफ की मांग की। 

वहीं, सिविल अस्पताल पहुंचे उपपुलिस कप्तान विजय कक्क्ड़ ने बताया कि कल देर रात एक महिला को सिरसा के नागरिक अस्पताल लाया गया था। जोकि यहां मृत घोषित की गई। महिला के परिजनों के बयान पर 5 लोगों के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज़ कर लिया गया है। बॉडी का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। जैसे ही  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।