जहां सी.एम. ने किया करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास, वहां बह रहा हजारों लीटर पेयजल

punjabkesari.in Friday, May 04, 2018 - 12:19 PM (IST)

करनाल(सरोए): प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल ने पंचायत परिसर से करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास कर रहे थे, वहीं चंद कदमों की दूरी अर्थात विकास सदन के भवन पर लगी पानी की टैंकी से हजारों लीटर पानी ओवरफ्लो होकर व्यर्थ बह रहा था। यहां तक की टैंकी पर ढक्कन तक गायब है, पता नहीं कब से ढक्कन से गायब है और पानी बह रहा है। जिसकी तरफ डी.सी. सहित नगर निगम अधिकारियों को भी ध्यान नहीं है। जबकि नगर निगम के आधे से ज्यादा कार्य इसी भवन से चलते है।

सबसे खास बात यह है कि विकास सदन में ही प्रशासनिक अधिकारियों की मीटिंग होती है, सी.एम. भी कई बार विकास सदन में अधिकारियों की बैठक ले चुके हैं। प्रदेश के मुखिया परियोजनाओं का शिलान्यास कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर अनमोल पानी बह रहा था जो किसी हैरानी से कम नहीं है। जिससे आसानी से पता लगाया जा सकता है कि प्रशासनिक अधिकारी करनाल में किस प्रकार से योजनाओं को लागू करवाते होंगे। जिन्होंने पंचायत परिसर में निरीक्षण करने की जहमत तक नहीं उठाई। जिला परिषद के अधिकारी ने बताया कि जल्द ही पानी की टैंकी को ठीक करवा दिया जाएगा। 
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Related News

static