तंवर समर्थकों ने खोला मोर्चा, कहां-हुड्डा टीम का गांव में वोट मांगने पर करेंगे विरोध

10/4/2019 1:44:55 PM

गुरुग्राम(मोहित): हरियाणा में सियासी घमासान शुरू हो गया है। बीजेपी के बाद अब कांग्रेस में भी विद्रोह की ज्वाला भड़कती जा रही है। एक तरफ  हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा हैं, तो वही दूसरी तरफ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर है। कार्यकर्ताओं को टिकट न मिलने से नाराज अशोक तंवर ने दिल्ली में प्रदर्शन किया था, तो वहीं अब कांग्रेस के प्रदेश सचिव आलाकमान पर अशोक तंवर जैसे नेता को साइड करने का और प्रदेश में कांग्रेस की टिकट बेचने का आरोप लगाया है। 

हरियाणा में कांग्रेस की टिकट के वितरण के बाद हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर खेमे के लोगों ने हुड्डा और गुलाम नबी आजाद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश में सचिव के पद पर कार्यरत हरपाल तंवर ने गुरुग्राम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हुड्डा और गुलाम नबी आजाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

हरपाल तंवर ने कहा कि प्रदेश में जितने भी लोगों को टिकट दी हैं, वह लोग काफी दिन से घर आराम कर रहे थे। जिसका जीता जागता सबुत गुरुग्राम जिले के सोहना विधान सभा में दिख रहा है। जिस व्यक्ति को टिकट दिया है वो गुलाम नबी आजाद का रिश्तेदार है, इसलिए वो जहां भी वोट मांगने जाएगा, हम उसे गांव में घुसने तक नहीं देंगे। हुड्डा टीम का विरोध करेंगे 
 

Shivam