रोहतक व यमुनानगर की घटनाओं के दौरान किस बिल में घुस गए थे कांग्रेसी: सैनी (VIDEO)

7/24/2018 8:50:11 PM

चंडीगढ़ (धरणी): मोरनी में गैंगरेप की घटना के बाद महिला कांग्रेस ने हमला बोलते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगा था। इस मामले पर हरियाणा के राजयमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस के समय में रोहतक व यमुनानगर की घटनाओं के दौरान कांग्रेसी किस बिल में घुसे थे। कांग्रेसियों ने उस वक्त पूर्व सीएम हुड्डा के इस्तीफे की मांग क्यों नहीं की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में राजनैतिक सरंक्षण प्राप्त क्राइम होते थे, जिन्हें रोका है।

मोरनी क्षेत्र के सभी रेस्टोरेंट में होता है सेक्स रैकेट का धंधा: महिला आयोग

वहीं हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टेन अभिमन्यु का जाट आरक्षण संघर्ष समिति के दौरान सामाजिक बहिष्कार करने पर नायब सैनी ने कहा कहा यशपाल शर्मा बाहरी व्यक्ति है जिन्हे कांग्रेस और इनेलो के कहने पर हरियाणा को जलाने का काम किया था। 7 खाप पंचायतें अभिमन्यु का समर्थन कर चुकी हैं ये कांग्रेस और इनेलो के लोग हैं जो माहौल खऱाब करने का प्रयास कर रहे हैं।

Shivam