चाहे 9 उपमुख्यमंत्री भी बन जाएं, तब भी हरियाणा में कुछ नहीं होगा: अशोक तंवर

4/2/2017 3:42:44 PM

यमुनानगर (हरिंदर सिंह):यमुनानगर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कांग्रेस नेता संपत सिंह द्वारा नेतृत्व परिवर्तन के सवाल पर कहा कि उनकी बातों को इतनी गम्भीरता से नहीं लेना चाहिए। जहां तक नेतृत्व परिवर्तन की बात है उसका फैसला हाईकमान करती है, सोनिया गांधी राहुल गांधी करते हैं। उन्होंने कहा कि जिसको भी जो जिम्मेदारी मिलती है उसका सब  लोग मिलकर सहयोग करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा में परिवर्तन होगा, चाहे वो आज हो या कल। कांग्रेस 80 से ज्यादा सीट जीत कर प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी।

हरियाणा में उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की बात पर तंवर ने कहा कि आप एक कह रहे है में कह रहा हूं चाहे 9 /9 भी उपमुख्यमंत्री बना दी जाएं तब भी हरियाणा में कुछ भी नहीं होगा। लोगो ने मन बना लिया है कि बीजेपी का प्रदेश से सूपड़ा साफ करेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पीछा करते हुए पकड़े गए युवकों के मामले पर तंवर ने कहा कि आज स्मृति ईरानी है कल कोई और होगा। आज बलात्कार हो रहे हैं, व्यपारियों से फिरौती मांगी जा रही है, कोर्ट में गोलियां चल रही हैं। कानून व्यवस्था देश प्रदेश में ठीक नहीं है। बीजेपी का ध्यान सिर्फ बाते बनाने में है। भाजपा बातों से जख्मों को रफू करना चाहती है।