कौन है सुखदीप, जानिए क्यों बनी हनीप्रीत का हमसाया

10/6/2017 1:03:03 PM

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी): हनीप्रीत के साथ पुलिस शिकंजे में आई सुखदीप कौन है, उसकी भूमिका क्या है? हनीप्रीत की हमसाया बनकर सुखदीप क्यों रही? यह वह सवाल हैं जिनके उत्तर हर व्यक्ति जानना चाहता है। गिरफ्तारी से लेकर पुलिस रिमांड में अभी तक सुखदीप का चेहरा चुनरी से पूरी तरह ढका रहा है।

राम रहीम के वफादार की पत्नी है सुखदीप
जानकारी के अनुसार सुखदीप इकबाल सिंह की पत्नी है। इकबाल सिंह डेरे व राम रहीम के वफादारों में से प्रमुख है। उसे बाबा की कृपा से डेरे के 'सेवा समिति' के प्रमुख का ताज मिला हुआ था। राम रहीम की माता जब सुनारिया जेल उनसे मिलने गई तो इकबाल सिंह भी उनके साथ था।

राम रहीम के कहने पर हनीप्रीत के साथ थी सुखदीप
सूत्रों की माने तो राम रहीम की माता की जेल में मुलाकात के बाद ही हनीप्रीत राजस्थान से बठिंडा पहुंची। वहां से ही हनीप्रीत के साथ सुखदीप की ड्यूटी लगाई गई।सुखदीप को पहले से ही इकबाल सिंह ने वाहन चलाने, लाठी व हथियार चलाने की ट्रेनिंग दे रखी थी। हनीप्रीत की सुरक्षा के दृष्टिगत सुखदीप को 24 घंटे इसके साथ जोड़ा गया। सूत्रों के अनुसार यह फरमान भी जेल में बंद बाबा राम रहीम की इच्छा पर आधारित था। सुखदीप व उसके पति इकबाल सिंह दोनों की गिनती राम रहीम व इनके परिवार के वफादारों में होती है।

25 अगस्त की हिंसा में सुखदीप व इकबाल सिंह की भूमिका की जांच भी पुलिस कर सकती है। यह भी पुलिस के लिए जांच का विषय है कि क्या 25 अगस्त को
सुखदीप भी बाबा की कार्रवाई में साथ आई थी।