चांद मोहम्मद बनकर हिन्दू पत्नी को छोड़ने वाले को मंदिर पर बोलने का अधिकार नहीं: ज्ञानचंद गुप्ता

5/8/2018 3:16:56 PM

पंचकूला(उमंग श्योराण): पंचकूला के विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता ने पूर्व उप मुख्यमंत्री चौ चंद्रमोहन बिश्नोई के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि बिश्नोई अगले 7 दिन में या तो सबूत पेश करें नही तो सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे। अन्यथा मै उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाई करूंगा।

साथ ही ज्ञानचन्द गुप्ता ने बिश्नोई के वैवाहिक जीवन को लेकर भी विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि चन्द्रमोहन को मंदिर पर बोलने का कोई अधिकार नही है। जिसने हिन्दू धर्म का अपमान किया और अपनी शारीरिक हवस को पूरा करने के लिए चांद मोहम्मद बनकर अपनी हिन्दू पत्नी को छोड़ दिया। उसे मंदिर पर बोलने का अधिकार नहीं।

गौरतलब है कि चौ. चंद्रमोहन बिश्नोई ने कल प्रेस वार्ता में विधायक ज्ञान चन्द गुप्ता पर आरोप लगाते हुए कहा था कि विधायक अपने बेटे के नाम पर अश्विनी मेमोरियल ट्रस्ट के नाम पर मन्दिर की ज़मीन को ट्रांसफर करवाना चाहते हैं।

Rakhi Yadav