पंजाब के सीएम को विज का जवाब, कहा- भाषा में संयम बरते अमरेंद्र सिंह(Video)

5/8/2018 1:59:10 PM

अंबाला(अमन कपूर):  रावी नदी के पानी को लेकर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पंजाब के सीएम अमरेंद्र सिंह को एक चिट्ठी भेजी थी। जिस पर अमरेंद्र सिंह ने कहा था कि  "न जाने किस कबूतर के जरिये चिट्ठी भेजी हैं जो उन्हें अब तक नहीं मिली" । इस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि उन्हें अपनी भाषा पर संयम बरतना चाहिए क्योकि इस तरह की भाषा उन्हें शोभा नहीं देती।

विज ने कहा कि सीएम जैसे पद पर पहुंचकर गिने-चुने शब्दों में जवाब देना चाहिए। इस तरह की भाषा ठीक नहीं, एक मुख़्यमंत्री को ये शोभा नहीं देता। वहीं, हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर द्वारा चिट्टी को शगूफा बताने पर विज ने चुटकी लेते हुए कहा कि तंवर इस तरह की भाषा का प्रयोग कर सकते है क्योंकि उनकी पार्टी में उन्हें कोई पूछता ही नहीं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर द्वारा पकिस्तान में जिन्ना की तारीफ़ करने पर अनिल विज ने तीखे तेवर अपनाते हुए कहा कि जिनमें कांग्रेस पार्टी का बीज है। उन्हें देशभक्त गद्दार और गद्दार में देश भक्त नज़र आते है। जबकि जिन्ना लाखों लोगों के कत्ल का जिम्मेवार है। देश के बंटवारे का जिमेवार है। उसकी जो तारीफ़ करता है वो भी उतना ही कसूरवार है। उसकी मानसिकता भी जिन्ना जैसी है, मणिशंकर अय्यर में जिन्ना की आत्मा बोल रही है।

एएमयू(अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी)में जिन्ना के तस्वीर को हटाने को लेकर हुए विवाद पर अनिल विज ने फिर अपने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा कि हिन्दुस्तान के किसी कोने में जिन्ना का नाम लेना अपराध होना चाहिए। पाप है जिन्ना का नाम लेना क्योकि जिन्ना दस लाख लोगों के क़त्ल का जिम्मेवार है। उसका नाम लेना भी देश के साथ गद्दारी है। 

यूनिवर्सिटी में आरएसएस विरोधी नारे लगाने पर उन्होंने कहा कि जितनी भी देशद्रोही ताकत है। उन्होंने आरएसएस का विरोध किया है क्योंकि आरएसएस देश हित की बात करता है। कर्नाटक चुनाव् कांग्रेस व् भाजपा के लिए नाक का सवाल बना हुआ है। दोनों पार्टियां वहां पर अपने दिग्गजों से चुनाव प्रचार करवाकर वहां पर सत्ता में आना चाहती है।

मनमोहन सिंह की कही बात प्रधानमंत्री को अपनी भाषा पर संयम रखना चाहिए। इस पर कटाक्ष करते हुए अनिल विज ने मनमोहन सिंह को थका हुआ इंजन बताते हुए कहा कि कर्नाटक चुनाव में राहुल गांधी को फेल होता देख मनमोहन सिंह जैसे थके हुए इंजन लगे। वह अपने राज में तो कभा बोला नहीं अब बोलने का कोई फायदा नहीं है। विज ने कहा कि राहुल गांधी आजकल सर्कस कर रहा है। जो कभी साइकिल पर चढ़ जाता है। कभी जहाज डगमगा जाता है। राहुल गांधी कर्नाटक में अपनी हार को देखते हुए परेशान है।  


 

Rakhi Yadav