450 रूपए के सिलेंडर के लिए विरोध करने वाली स्मृति ईरानी आज चुप क्यों- आप नेता

5/8/2022 4:17:18 PM

अंबाला(अमन): सिलेंडर के बढ़े हुए दाम और बढ़ती महंगाई के वरोध में आज अंबाला छावनी में आम आदमी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

देश में लगातार बढ़ रही महंगाई से आम आदमी के लिए घर चलाना काफी मुश्किल साबित हो रहा है। जनता को हो रही परेशानी के साथ ही विपक्ष भी इस मुद्दे को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर है। अंबाला में भी महंगाई के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। अंबाला छावनी के सदर बाजार चौंक पर प्रदर्शन में मौजूद आप नेताओं ने कहा कि आज का प्रदर्शन, सिलेंडरों के दामों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में किया गया है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। जो सिलेंडर पहले 400 रूपए का आता था, आज उसकी कीमत बढ़कर 1000 के पार चली गई है। आज के दौर में सिलेंडर हर घर की जरूरत है और इसके दाम बढ़ने से हर घर का बजट बिगड़ता है। आप नेताओं ने कहा कि लोगों को याद होगा कि जब कांग्रेस सरकार के दौरान सिलेंडर की कीमत 450 पर पहुंची थी, तो बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने इसका जोरदार प्रदर्शन किया था। आज सिलेंडर के दाम बेतहाशा बढ़ने पर भी चुप बैठी हैं। आम आदमी पहले 8 घंटे काम करके अपना घर चलाता था, लेकिन अब 16 घंटे तक काम करने के बावजूद भी गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। इतना सब होने के बावजूद भी सरकार कानों में रुई डालकर बैठी है। उन्हें आम आदमी की तकलीफ दिखाई नहीं देती।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Vivek Rai