Haryana Weather : बढ़ती गर्मी से चारों तरफ हाहाकार, हरियाणा में पारा 45 डिग्री पार; दोपहर में बाहर न निकालने की सलाह

punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 03:40 PM (IST)

अंबाला ( अमन कपूर) : पूरे उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। आलम यह है कि लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। लोगों को सलाह दी जा रही है कि वह बहुत जरूरी काम है तो ही घर से निकल रहे हैं वरना इतनी गर्मी में निकलना बड़ा मुश्किल हो रहा है। अस्पतालों में ओपीडी बढ़ गई है और वहां पर पेशेंट भी बढ़ने शुरू हो गए हैं। साथ ही डॉ क्टर भी इस मामले में लोगों को सलाह दे रहे हैं कि जब भी घर से निकले मुंह सिर को कवर करके ही निकले है। घर से ठंडा पानी पीकर निकलें और वापस जाकर भी ठंडा पानी जरूर पीए। वही लोगों को दोपहर 12 से 4 घर से बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है। इस समय भयंकर लू चल रही है जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

PunjabKesari

 बढ़ती गर्मी के कारण चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। तापमान 42 डिग्री पार कर रहा है और कई जगह हरियाणा में 45 डिग्री टेंपरेचर भी हो रहा है जिस कारण गर्मी और खासकर गर्म हवाएं लोगों का जीना माहौल कर रही है। बाजार बिल्कुल सूने नजर आ रहे हैं। इसी तरह नेशनल हाईवे पर भी बहुत कम वाहन नजर आ रहे हैं, क्योंकि जिस तरह से गर्मी पड़ रही है उसे तरह लोग ज्यादातर घरों में ही रहने को मजबूर हो गए हैं। लोगों का कहना है कि वह मजबूरी के कारण ही और जरूरी काम होने के कारण घर से निकले हैं वरना अभी तक वह घर पर ही थे।  उन्होंने कहा कि वह जब भी घर से निकलते हैं मुंह और सर को कवर करके निकलते हैं। साथ ही ठंडे पानी का घर से सेवन करके निकलते हैं और अगर बाजार में भी गन्ने  का जूस,शिकंजवी वगैरा या अपने घर से ठंडे पानी की बोतल साथ लेकर चलते हैं और उसे पीते हैं।

PunjabKesari

वही अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ गई है। खासकर उल्टी दस्त के पेशेंट ज्यादा बढ़ गए हैं क्योंकि गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन भी लोगों को हो रही है। नागरिक अस्पताल अंबाला की डॉक्टर चित्रा ने बताया कि लोगों को समय-समय पर ओआरएस लेते रहना चाहिए। साथ ही जब भी घर से निकले बिना मुंह सिर कवर करें बिना ना निकले और घर से ठंडा पानी पी के निकले और वापस जाकर भी ठंडा पानी पिए वैसे तो कोशिश करें कि जरूरी काम ना हो तो घर से ना निकले लेकिन अगर जाएं तो यह सामान साथ लेकर जाएं । उनका कहना है कि हमारे पास भी मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है ! 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static