हैवानियत का शिकार हुई विधवा ने बच्चे को दिया जन्म, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

7/21/2021 4:09:02 PM

कोसली (महेंद्र भारती): महिलाओं की अस्मत से खिलवाड़ करके के मामले लगातार बढ़ते जा रहें है। ऐसा ही एक मामला जाटूसाना थाना क्षेत्र में सामने आया हैं। कोसली के एक गांव की रहने वाली विधवा महिला ने पुलिस को दी शिक़ायत में बताया है कि उसके पति के देहांत को 8 वर्ष बीत गए, वह अपने घर पर बच्चों के साथ अकेली रहती है, लेकिन इसी दौरान गांव मौतला कला निवासी अनूप व महेंद्रगढ़ जिले के गुड़ा निवासी कृष्ण उसके घर आने लगे।

इस बीच उन्होंने उससे जबरदस्ती नाजायज संबंध बनाए। मना करने के बाद से वह लगातार डरा धमका कर दुष्कर्म करते रहे। जिससे वह गर्भवती हो गई। अब महिला ने अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया है। महिला ने बताया कि आरोपियों की एक डर की वजह से वह पुलिस को शिकायत नहीं कर सके, लेकिन आज अस्पताल से ही उसने फोन कर अपनी शिकायत पुलिस को दी। 

शिकायत के बाद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। महिला ने अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया है, जबकि एक बेटा और एक बेटी पहले से हैं। अब विधवा महिला पर 3 बच्चों का लालन-पालन करने की जिम्मेदारी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

vinod kumar