विधवा महिला के घर में लगी आग, लाखों रूपये का सामान जलकर राख

11/15/2020 12:59:11 PM

कुरुक्षेत्र (विनोद): कुरुक्षेत्र की विशिष्ट कॉलोनी में आज सुबह अचानक एक विधवा महिला के घर में आग गई, जब तक घर वालों को सूचना मिली तब तक लाखों रूपये का समान जल कर राख हो गया। यह आग अलख सुबह उस समय लगी जब मकान मालिक गांव में पूजा करने गए थे, पीछे से मकान में आग गई।



पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद घर पहुंचे तब तक लाखों रूपये का समान जलकर राख हो चुका था। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। घर में आग किस कारण लगी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन इस आगजनी घटना के बाद विधवा महिला पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

vinod kumar