Haryana Crime: फतेहाबाद में पति की हत्या के आरोप में पत्नी-दोस्त काबू, हत्या कर नहर में फेंका शव...

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 01:26 PM (IST)

टोहाना (सुनील सिंगला) : टोहाना के जाखल में पति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला ने अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर पति के दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी पूजा और पति के दोस्त श्रवण को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान गांव साधनवास निवासी 44 वर्षीय नसीब के रूप में हुई है।

घूमी शक की सुई, हुआ बड़ा खुलासा  

डीएसपी जय भगवान ने बताया कि मृतक नसीब के भाई रघुनाथ ने 3 मार्च को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि नसीब संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है और उसकी तलाश की जाए। पुलिस टीम लगातार नसीब की तलाश कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस को मृतक की पत्नी पूजा और उसके दोस्त श्रवण पर शक हुआ। 

नशे में गला दबाकर की थी हत्या

पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि नसीब अपनी पत्नी के साथ अक्सर मारपीट करता था। वह उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी भी देता था। आरोपियों ने बताया कि जब नसीब शराब के नशे में घर में था, तब उन्होंने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को नहर में फेंक दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, जिसके बाद आगे की पूछताछ की जाएगी। डीएसपी ने यह भी बताया कि मृतक नसीब के घर में उसकी मां और तीन बच्चे हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static