पति के दूसरी महिला से संबंध के चलते पत्नी ने की आत्महत्या

8/11/2019 12:20:05 PM

कैथल (सुखविंद्र): शहर के एक कालोनी निवासी व्यक्ति ने सिटी थाना में शिकायत दी कि उसकी बहन ने वर्ष 2003 में चीका निवासी मोहित के साथ प्रेम विवाह किया था। 2005 में वे वहां से आकर कैथल नानकपुरी कालोनी में किराए के मकान में रहने लग गए। बाद में उन्हें पता चला कि मोहित का सोनी नाम की महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। 

इस बात को लेकर गत 9 अगस्त को उसकी बहन का मोहित से झगड़ा हो गया और उसने चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शिकायतकत्र्ता ने बताया कि उसकी बहन ने सुसाइड नोट में मरने का कारण अपने पति मोहित व सोनी का प्रेम प्रसंग बताया। उसने आरोप लगाया कि दोनों आरोपियों ने प्रेम-प्रसंग के चलते उसकी बहन मानसिक तौर पर प्रताडि़त व परेशान करके मरने के लिए मजबूर किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर ए.एस.आई. कुलदीप सिंह को मामले की जांच सौंपी है। 

Isha