JE की दादागिरी ! पत्नी को सैलून नहीं आया पसंद, तो JE पति ने भेजा अतिक्रमण हटाओ दस्ता

3/5/2022 4:13:33 PM

गुरुग्राम(मोहित कुमार): सरकारी कर्मचारियों की दादागिरी के कई मामले आपने सुने होंगे। ऐसा ही एक मामला गुरुग्राम नगर निगम से भी सामने आया जहां जेई ने एक सैलून वाले को इसलिए परेशान करना चाह क्योंकि उस सैलून वाले की सर्विस जेई की पत्नी को पसंद नहीं आई थी। जेई ने सैलून पर अतिक्रमण हटाओ दस्ता भेज दिया और दस्ते ने सैलून के आगे लगे साइन बोर्ड और शेड आदि को ध्वस्त कर दिया।

दरअसल नगर निगम के जेई के साले कि शुक्रवार को शादी थी और इस शादी में तैयार होने के लिए अधिकारी की पत्नी सैलून पर हेयर स्टाइलिंग कराने आई थी। लेकिन सैलून संचालक की माने तो मेकअप के संबंध में उन्हें पहले नहीं बताया गया था और मेकअप का उनके पास सामान भी उपलब्ध नहीं था लेकिन अन्य सेवाएं देने के लिए वह तैयार थे। लेकिन अधिकारी की पत्नी सबसे पहले मेकअप को लेकर ही लड़ गई फिर क्या गुसाईं पत्नी ने सैलून के स्टाफ से अभद्रता करते हुए गलत शब्दों का भी प्रयोग किया और नगर निगम में जेई के पद पर तैनात अपने पति को फोन घुमा दिया।

जिसके बाद पति ने नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान की बात कहते हुए सैलून के आगे लगे साइन बोर्ड और शेड आदि को ध्वस्त कर दिया। शिकायतकर्ता की मानें तो अतिक्रमण हटाने के नाम पर केवल उनकी दुकान को भी निशाना बनाया गया। जो दर्शाता है कि नगर निगम के जेई ने अपने पद का दुरुपयोग किया है।

Content Writer

Vivek Rai